.

सृजन समूह शामली, उत्तर प्रदेश

नवीनतम

रचनाकारों के लिए

 सृजन में आपका और आपकी रचनाओं का स्वागत है : 

    • सृजन का प्रकाशन पूरी तरह से नि:शुल्क किया जाता है | इसलिए इसके लिए न तो किसी से कोई सदस्यता शुल्क लिया जाता है और न ही किसी रचयिता को कोई मानदेय दिया जाता है |
    • सृजन में राजनीतिक, धार्मिक और जातीय विद्वेष फ़ैलाने वाली रचनाओं को स्वीकार नहीं किया जाता है |
    • द्विअर्थी, अश्लील और गरिमाहीन भाषायुक्त रचनाओं को प्रथम दृष्टया अस्वीकार कर दिया जाता है |
    • सृजन के लिए केवल सकारात्मक, प्रेरणादायी और समाजोपयोगी रचनाओं को ही स्वीकार किया जाता है | नारी उत्थान और सशक्तिकरण सम्बन्धित रचनाओं का हम साभार  स्वागत करते हैं | 
    • सृजन का प्रकाशन त्रैमासिक होता है | एक अंक के लिए अपनी अधिकतम दो रचनाओं को ही भेजें | जो सज्जन प्रतिदिन या सप्ताह में कई-कई रचनाएँ भेजते रहते हैं उनकी सभी रचनाओं को पढना सम्भव नही हो पाता इसलिए उनकी सभी रचनाओं को नज़रन्दाज़ कर दिया जाता है |
    • 'मन्थन' स्तम्भ क लिए आप समसामयिक विषयों पर अपने विचारों को प्रकट कर सकते हैं |
    • 'काव्यांजलि' में कविताओं को रखा जाता है और 'कथासागर' में कहानियों को स्थान दिया जाता है |
    • 'घुमक्कड़ी' हमारा यात्रा-संस्मरण स्तम्भ है | इस स्तम्भ में आप अपनी किसी यात्रा का रोचक वृतान्त चित्रों सहित भेज सकते हैं |
    • 'सबला' स्तम्भ के लिए आप अपने आस-पास की अथवा किसी ऐसी परिचित बालिका/महिला का विवरण भेज सकते हैं, जिसने स्वयं के प्रयासों से कोई उल्लखनीय उपलब्धि प्राप्त की हो |  
    • सृजन में बच्चों के लिए भी एक स्तम्भ 'बच्चों का कोना' रखा गया है |
    • केवल ईमेल से ही रचनाएँ भेजें | अन्य किसी माध्यम से रचनाएँ स्वीकार करना सम्भव नही | हमारा ईमेल पता है- editor.srijan@gmail.com
    • आपकी रचनाएँ unicode फॉण्ट में ही होनी चाहिए | krutidev में प्राप्त रचनाओं पर कार्य करना सम्भव नही हो पाता | 

सर्वाधिक लोकप्रिय