देखो-देखो, मदारी आया।
साथ में अपने, भालू लाया।।
बच्चे छोड़े ,खेल खिलौने।
भालू के पीछे सब दौड़े।।
मदारी डमरु बजाऐगा।
भालू नाच दिखाऐगा।।
बच्चे बूढ़ो के मन को भाया।
सबने खूब ,ताली बजाया।।
पांच रूपया दे दो बच्चा
आपका दिन जायेगा अच्छा।
झोली फैला के, पैसे माँगा।
बच्चों भालू को कर दो,टा-टा।।
-प्रियंका त्रिवेदी
बक्सर, बिहार