मै ऐसा विद्यालय बनाऊंगी
बाबा रामदेव को बुलाऊंगी
योग का पाठ पढ़ाएंगे
बच्चे हष्ट-पुष्ट हो जाएंगे
भारत को रोग मुक्त बनाएंगे//1
मै ऐसा विद्यालय बनाऊंगी
श्री रविशंकर को बुलाऊंगी
सभ्यता संस्कार का पाठ पढ़ाएंगे
बच्चे संस्कारशील हो जाएंगे
भारत की असली पहचान कराएंगे//2
मै ऐसा विद्यालय बनाऊंगी
इसरो के वैज्ञानिक को बुलाऊंगी
विज्ञान का पाठ पढ़ाएंगे
बच्चे मिसाइल मैन बन जाएंगे
भारत मिसाइल का देश कहलाएगा//3
मै ऐसा विद्यालय बनाऊंगी
मोदी जी को बुलाऊंगी
गरीबी मे काबिलियत का पाठ पढ़ाएंगे
बच्चे होनहार हो जाएंगे
भारत को बुलंदी पर पहुंचाएंगे//4
मै ऐसा विद्यालय बनाऊंगी
सचिन धौनी को बुलाऊंगी
क्रिकेट का खेल सिखाएंगे
बच्चे चौंके छक्के लगाएंगे
भारत को विश्व कप दिलाएंगे//5
-प्रियंका पांडेय त्रिपाठी
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश