स्कूल चलें

सृजन

   चलो सब मिलकर प्रण करें
    आओ सब स्कूल चलें।

          ये हम सबका जन्मसिद्ध अधिकार है,
          जो शिक्षा का महत्व न समझे उन पर धिक्कार है,
          शिक्षित समाज बनाने को आगे बढ़े।
          आओ सब स्कूल चलें।।

    सरकारी स्कूल शिक्षा का निःशुल्क खजाना है,
    इस बार एडमिशन सरकारी स्कूलों में ही कराना है।
    आओ देश को 100% साक्षर बनाने को आगे बढ़े।
    आओ सब स्कूल चलें।।

          यही हमारे प्राथमिक ज्ञान की संस्थागत नींव है,
          जो देती हमें यह सीख है कि
          कुशल व्यवहार, अनुशासन और नियम से आगे बढ़े।
          आओ सब स्कूल चलें।।

    स्वयं पढ़ेंगे और अपनों को भी पढ़ाएंगे,
    पढ़ - लिखकर नाम कमाएंगे,
    अपनी पहचान बनाने को आगे बढ़े।
    आओ सब स्कूल चलें।।

          शिक्षा है अनमोल गहना,
          शिक्षा के बिना अब न रहना,
          शिक्षा से देश सजाने को आगे बढ़े।
          आओ सब स्कूल चलें।।

    चाहे लड़की हो या लड़का,
    शिक्षित होना अधिकार है सबका,
    उन्नत देश बनाने को सब पढें।
    आओ सब स्कूल चलें।।

          यहां मिलता है एक अनोखा मंच,
          नाम है जिसका मीना मंच,
          बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने को आगे बढ़े।
          आओ सब स्कूल चलें।।

    क्या हुआ जो अब काल कोरोना है,
    इससे नहीं डरना है केवल सतर्क रहना है,
    बस देश को नई बुलंदियों तक पहुंचाने को बढ़ें।
    आओ सब स्कूल चलें।।


कु० प्रिया (स०अ०)
प्रा०वि० जसाला-2

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!