हम भारतवासी भारत की शान बढ़ाएंगे
न डरेंगे, न झुकेंगे हम आगे बढ़ते जाएंगे।।
न डरेंगे, न झुकेंगे हम आगे बढ़ते जाएंगे।।
इस देश की भूमि माता है,
तिरंगा इसकी शान है,
नाम है इसका भारतवर्ष,
इसकी विश्व में अलग पहचान है,
तिरंगा इसकी शान है,
नाम है इसका भारतवर्ष,
इसकी विश्व में अलग पहचान है,
इसी अपनी पहचान को आगे बढ़ाएंगे।।
हम भारतवासी....
जम्मू-कश्मीर है मस्तक भारत भूमि का,
हाथ है मां के गुजरात, अरुणाचल प्रदेश
तमिलनाडु है चरण माता के
जिससे निखरा अस्तित्व विशेष,
हम भारतवासी....
जम्मू-कश्मीर है मस्तक भारत भूमि का,
हाथ है मां के गुजरात, अरुणाचल प्रदेश
तमिलनाडु है चरण माता के
जिससे निखरा अस्तित्व विशेष,
इसी अस्तित्व को यूं हीं बनाएं रखेंगे।।
हम भारतवासी....
यह वह पावन भूमि है
हम भारतवासी....
यह वह पावन भूमि है
जिस पर श्री राम, कृष्ण, बुद्ध ,
महावीर का जन्म हुआ जिन्होंने सत्य,
अहिंसा और धर्म का मार्ग बताया है,
उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर मानवता अपनाएंगे।।
हम भारतवासी....
आज़ाद, भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव
आदि क्रांतिकारी यहां हुए जिनके देश प्रेम,
और भक्ति पर हम सबको गर्व हुआ है,
सर्वस्व न्यौछावर कर जिन्होंने देश आजाद कराया है,
सर्वस्व न्यौछावर कर जिन्होंने देश आजाद कराया है,
उन सभी वीरों के इस बलिदान को व्यर्थ नहीं होने देंगें।।
हम भारतवासी...
इस देश का सदा से यह सिद्धांत रहा है,
न कभी किसी का हक छीना ,न छीनी आजादी,
हम भारतवासी...
इस देश का सदा से यह सिद्धांत रहा है,
न कभी किसी का हक छीना ,न छीनी आजादी,
अब न हम झुकेंगे, अब न हम पीछे हटेंगे
क्योंकि हम महान देश के वासी हैं,
इस देश की महानता के परचम को विश्व में लहराएंगे।।
हम भारतवासी...
कु० प्रिया (स०अ०)
प्रा०वि० जसाला-2