सबला

सृजन

मालावथ पूर्णा

नाम: मालावथ पूर्णा
जन्म : 10 जून 2000
पिता : देवीदास मालावथ
माता : लक्ष्मी मालावथ
शिक्षा : हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट
    महज 13 साल की उम्र में देश की सर्वोच्च शिखर श्रेणी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली लड़की मालावथ पूर्णा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पूर्णा ने अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी विन्सन मासिफ (4,987 मीटर) को 18 साल की उम्र में ही फतह कर लिया है। वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बन गई हैं।
    तेलंगाना सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन सोसायटी (टीएसडब्ल्यूआरइआईएस) द्वारा जानकारी दी गयी कि अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विन्सम मासिफ पर विजय पूर्णा के लिए एक ऐसी उपलब्धि है, जिसकी प्रशंसा शब्दों में नहीं की जा सकती। बयान के मुताबिक, पूर्णा दुनिया की पहली और सबसे कम उम्र की आदिवासी महिला बन गई, जिसने इन पर्वतों को पार कर बना चुकी हैं रिकॉर्ड
    पूर्णा ने अब तक कई बड़े-बड़े पर्वतों की चोटियों को फतह किया है। इसमें एवरेस्ट (एशिया, वर्ष 2014), माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका, 2016), माउंट एल्ब्रस (यूरोप, 2017), माउंट अकोंकागुआ (दक्षिण अमेरिका, 2019) माउंट कारस्टेंसज (ओशिनिया क्षेत्र, 2019) और माउंट विंसन मासिफ (अंटार्कटिका, 2019) हैं।
    वह सात महाद्वीपों में स्थित सातवें सबसे लंबे शिखर के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के बेहद करीब हैं ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!