तेरा शुक्रिया है तेरी मेहरबानी,
जो तूने बताई मीना की कहानी |
यूनीसेफ तूने छुआ है आसमां को,
बढाया है तूने बेटियों के गुमां को |
वह सन्देश तूने दिया है जहाँ को,
सराहने का मौका मिला है जबाँ को |
नहीं है दुनिया में कोई इसका शानी,
तेरा शुक्रिया है तेरी मेहरबानी |
जो तूने बताई मीना की कहानी ||
कदम दर कदम तूने चलना सिखाया,
हर बच्चे को मीना और राजू बनाया |
हौंसला इन सबका तूने बढाया,
शिक्षा के प्रति सभी को जगाया |
प्यारी है कितनी तेरी ये निशानी,
तेरा शुक्रिया है तेरी मेहरबानी |
जो तूने बताई मीना की कहानी ||
ये नन्हें से बच्चे सितारे बनेंगें,
जो डूबे हैं उनके किनारे बनेगें |
टूटे दिलों के सहारे बनेंगें,
ये और बेटी दुलारे बनेगें |
तेरा शुक्रिया है तेरी मेहरबानी |
जो तूने बताई मीना की कहानी ||
अधिकारों से नारी को आगाह किया है,
महिलाओं के रुतबे को सम्मान दिया है |
गुनाहों की नज़रों से बेख़ौफ़ किया है,
हम पर तूने ये अहसान किया है |
अब हम जियेंगें ख़ुशी की जिन्दगानी,
तेरा शुक्रिया है तेरी मेहरबानी |
जो तूने बताई मीना की कहानी ||
किसी के सताने से अब न डरेंगें,
मुसीबत में भी हम न पीछे हटेंगें |
ज़माने के आगे बराबर डटेंगें,
ज़रूरत पड़ी तो भी मार्च मिटेंगें |
करती है गर्व अब बेटी हिन्दुस्तानी,
तेरा शुक्रिया है तेरी मेहरबानी |
जो तूने बताई मीना की कहानी ||
पाकीज़ा शानी (च०श्रे०)
पूर्व मा०वि० अम्बेहटा याकूबपुर
वि०क्षे०- थानाभवन (शामली)