पूर्व माध्यमिक विद्यालय करौदा हाथी, जनपद-शामली
कक्षा : ७
मीना मँच में भूमिका : पॉवर एन्जिल
पिता का नाम : श्री सोहन सिंह
माता का नाम : श्रीमती बीरमती
पता: ग्राम– करौदा हाथी, जनपद
जनपद- शामली
कु० तुलसी विद्यालय की मेधावी छात्रा है | यह मिलनसार और सभी की सहायता करने वाली बालिका है | तुलसी सदैव अपने सहपाठियों की सहायता करती है |
एक पॉवर एन्जिल के रूप में कु० तुलसी द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों का विवरण इस प्रकार है-
1. विद्यालय में स्वयं नियमित रूप से उपस्थित होना तथा सभी सहपाठियों को नियमित उपस्थित रहने के लिए प्रेरित करना |
2. विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को विद्यालय में पुन: प्रवेश कराने का प्रयास करना |
3. लिंग-भेद, बाल-विवाह जैसे मुद्दों को उठाना |
4. विद्यालय और समाज में बालिकाओं की सुरक्षा के लिए वातावरण बनाने पर चर्चा करना |
5. वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेना |
6. विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था का ध्यान रखना |
7. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना |