यहाँ-वहाँ ( जुलाई-2019)

सृजन

दिनाँक 10/06/2019
ग्रेडेड लर्निंग’ कार्यक्रम की समीक्षा
 
    कलेक्ट्रेट सभागार में प्राचार्य, जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान मुज़फ्फरनगर एवम् मुख्य विकास अधिकारी शामली की गरिमामयी उपस्थिति  में ‘ग्रेडेड लर्निंग’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई | बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती गीता वर्मा द्वारा कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी | उनके द्वारा जानकारी दी गयी की जनपद-शामली इस कार्यक्रम में शीर्ष दस में अपना स्थान बनाने में सफल रहा है | इस कार्यक्रम से जुड़े सभी सन्दर्भ व्यक्तियों को ‘प्रशस्ति-पत्र’ भी प्रदान किये गये | कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य, जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान मुज़फ्फरनगर एवम् मुख्य विकास अधिकारी शामली को जनपद के मीना मँच द्वारा प्रकाशित की जा रही मासिक पत्रिका ‘सृजन’ भी भेंट की गयी |





दिनाँक: 21/06/2019
                    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में जनपद शामली के सभी परिषदीय विद्यालयों में योग-शिविरों का आयोजन किया गया | परिषदीय विद्यालयों के अतिरिक्त अन्य कुछ स्थानों पर भी यह आयोजन किया गया | नगर में स्थित ‘वी०वी० इन्टर कॉलेज’ में योग शिविर का विशेष आयोजन किया गया |
 

दिनाँक: 26/06/2019

          आदरणीया जिला बेसिक शिक्षा महोदय की अध्यक्षता में ‘अल्पाइन महाविद्यालय’ थानाभवन में एक बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में समस्त जनपद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, सभी संकुल प्रभारियों और सह-समन्वयकों ने प्रतिभाग किया | वर्तमान शैक्षिक सत्र में प्रस्तावित सभी गतिविधियों पर चर्चा की गयी | शिक्षकों को सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सम्बोधित किया गया |


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!